हर्षवर्धन शक्तावत ने जीत का परचम लहराया

हांगकांग के कैनॉय कायकिंग एशिया कप में डबल रजत पदक जीते

    12-Jan-2025
Total Views |
 
shakta
 
 
 
 
उदयपुर, 11 जनवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
तैराकी में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हर्षवर्धन निरंजन सिंह शक्तावत ने अपनी खेल दिशा को बदलते हुए कैनॉय कायकिंग में शानदार सफलता हासिल की है. भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए हर्षवर्धन सिंह ने हांगकांग में आयोजित एशिया कप 2025 में के-11000 मीटर और के-1 दौ सौ मीटर में रजत पदक हासिल किये हैं. उदयपुर में जन्मे, पढे-लिखे हर्षवर्धन ने देश के लिए नयी कीर्ति स्थापित की है. कड़ी मेहनत और उत्कृ ष्ट कोचिंग के बल पर उन्होंने 2023 और 2024 में राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिताओं में 500 मीटर और 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीते. हाल ही में, हर्षवर्धन ने हांगकांग में आयोजित एशिया कप में सिल्वर मेडल हासिल कर अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम दिखाया. वहीं, कजाकिस्तान के प्रतियोगी ने स्वर्ण पदक जीतकर वेिश चैंपियन का खिताब हासिल किया. हर्षवर्धन की यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत में एक नई प्रेरणा बन चुकी है.
 
ग्यारह वर्ष की उम्र में हर्ष ने तैराकी खेल से अपने खेल यात्रा आरंभ की. करीब 70 पदक राज्य स्तर पर जीतने को बाद इन्हों ने अपना खेल परिवर्तित करते कैनॉय कायकिंग में 14 राष्ट्रीय पदक एवं दो आंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं हर्षवर्धन सिंह के पिता निरंजन सिंह शक्तावत ने बताया कि, हर्षवर्धन ने बेहद परिश्रम के साथ दिलीप सिंह चौहान से तैराकी सीखी. इसके पश्चात निश्चयसिंह ने उसे कैनॉय कायकिंग में प्रशिक्षित किया.