कोल्हापुर पुलिस की तत्काल कार्रवाईसे दो लापता लड़कियां सुरक्षित मिलीं

उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे द्वारा दी गई जानकारी

    10-Feb-2025
Total Views |
 
 
bbbb
 
 
 
 
शिवाजीनगर, 9 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
 
कोल्हापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण दो लापता लड़कियां सुरक्षित मिल गईं. विधान परिषद के उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे ने महाराष्ट्र पुलिस, कोल्हापुर पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद दिया है. विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे शनिवार (8 फरवरी) को रात करीब 8 बजे पुणे-मुंबई का प्रवास कर रही थीं. उसी समय उन्हें तलेगांव क्षेत्र के एक पिता का फोन आया. उस व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उनकी बेटी और उसकी सहेली मामूली कहा-सुनी के बाद घर से चली गई हैं. इस घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, डॉ. नीलम गोऱ्हे ने तुरंत कोल्हापुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से संपर्क किया.
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए महेंद्र पंडित ने तुरंत लड़कियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दीं. फिर रात 10:30 बजे लड़कियों के पिता ने डॉ. नीलम गोऱ्हे को फोन पर जानकारी दी कि दोनों लड़कियां कोल्हापुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित पाई गईं. कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक ने भी घटना की पुष्टि की और कहा कि लड़कियां सुरक्षित हैं. बताया गया कि दोनों लड़कियां महिला पुलिस की निगरानी में संप्रेक्षण गृह में सुरक्षित हैं तथा उनके माता-पिता कोल्हापुर पहुंच गए हैं. इस संबंध में उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे ने कहा, अगर हम सही समय पर ध्यान दें तो बड़ी दुर्घटनाओं से बच सकते हैं. कोल्हापुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की. इसलिए लड़कियां सुरक्षित पाने में सफलता मिली