मध्य रेल के 11 कर्मचारी संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

    13-Feb-2025
Total Views |
ngdnv
मुंबई, 12 फरवरी (वि.प्र.)

मध्य रेल के महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा ने 11 फरवरी 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक समारोह में 11 मध्य रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया. इन कर्मचारियों में मुंबई मंडल के 3, पुणे मंडल के 4, सोलापुर मंडल के 2, भुसावल मंडल के 1 और नागपुर मंडल के 1 कर्मचारी शामिल हैं. यह पुरस्कार ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और पिछले महीनों के दौरान ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए गए. पुरस्कार में एक पदक, प्रशंसा प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और 2000/- की नकद राशि शामिल है. मुंबई मंडल से अरुण कुमार पंडित, राजन सिंह और दीपक कुमार. पुणे मंडल से आर.टी.वाणी, धरम चंद मीणा, बीरबल सिंह और सिद्धनाथ कुमार. सोलापुर मंडल से लेखराम मीणा और विष्णु बाउरी. नागपुर मंडल से अविनाश कुमार. भुसावल मंडल से गजानन पाटिल. इन कर्मचारियों ने अपनी सतर्कता और सूझबूझ से कई संभावित दुर्घटनाओं को टाला और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. इस अवसर पर महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा ने कहा कि सतर्कता और बहादुरी के ऐसे कार्य दूसरों को यात्रियों की संरक्षा के लिए ईमानदारी से काम करने और जान, माल और रेलवे संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिए प्रेरित करेंगे. इस समारोह में अपर महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद, अन्य प्रमुख विभागाध्यक्ष तथा मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.