जय श्री श्याम खाटू मित्र मंडल ट्रस्ट का वार्षिक महोत्सव कल

निगड़ी स्थित महापौर ग्राउंड पर आयोजन; विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे

    07-Feb-2025
Total Views |
 
 
aaaa
 
 
निगड़ी, 6 फरवरी (आ.प्र.)

 पुणे के जय श्री श्याम खाटू मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा शनिवार (8 फरवरी) को निगड़ी प्राधिकरण क्षेत्र में भेल चौक के निकट स्थित महापौर ग्राउंड पर श्याम दरबार अंतर्गत श्री श्याम प्रभु का वार्षिक महोत्सव एवं विशाल जागरण में भव्य कीर्तन, नयनाभिराम श्रृंगार तथा महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में राजस्थान बिकानेर के कलाकार परवेश शर्मा और शिवानी भारद्वाज को आमंत्रित किया गया. भजन संध्या सायं 4:15 बजे से शुरू होगी. ट्रस्ट के अध्यक्ष जगराम चौधरी, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष अनीष शर्मा, सचिव रवींद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सहकोषाध्यक्ष जिले सिंह मान ने पावनज्योति के दर्शन व महाप्रसाद ग्रहण कर ‌‘पुण्य के भागीदार‌’ बनने का आह्वान किया.

आयोजकों में अनिल शर्मा, जिले सिंह मान, रवींद्र शर्मा, लक्की यादव, सुभाष धायल, सतपाल अग्रवाल, सुभाष नागवान, देवकीनंदन प्रजापत, विनोद जागड़ा, मुकेश शर्मा, सुभाष सनसनवाल, पप्पू शर्मा, नरेश शर्मा, नरेश मान, दिनेश शर्मा, सुरेश स्वामी, मुकेश कुमावत, मंजीत चौधरी, उमेद चौधरी, अनिल सांगवान, सतीश पुनिया, रामावतार कौशिक, सुमेर रुलानिया, सुनील कौशिक, योगेश अग्रवाल, कैलाश शर्मा, राजेश सैनी, हरि शर्मा, मनोज शर्मा, सुनील कुमार, रोशन बेनीवाल, राजेश जांगड़ा, सतवीर शर्मा, सोनू अग्रवाल और बनवारी अग्रवाल शामिल हैं. कार्यक्रम को लेकर अधिक जानकारी के लिए सत्संग मंत्री नरेंद्र शर्मा (9325351365), महेश शर्मा (9371042761) और पवन बासनीवाल (9325383658) को संपर्क कर सकते हैं.