यूनियन बैंक कर्मचारियों की भ्रष्टाचारके विरुद्ध सतर्कता जागरूकता रैली

    06-Nov-2023
Total Views |
 
 
union
 
पुणे, 5 नवंबर (आ.प्र.)
 
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया. इसी क्रम में 3 नवंबर को अंचल प्रमुख नवीन जैन के नेतृत्व में सतर्कता जागरूकता रैली निकाली गई. रॅली में भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर जागरूकता फैलाई गई. कार्यक्रम में अंचल कार्यालय पुणे के दोनों उप प्रमुख सुभाष केशव, पार्थसारथी दास, क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर पुणे के क्षेत्र प्रमुख उपेंद्र पाल, उपक्षेत्र प्रमुख अभिषेक महाप्रबंधक विजय सिन्हा, आंचलिक सतर्कता अधिकारी धनेेशर प्रसाद सिंह, कैलाश स्वामी कार्यालय के मुख्य प्रबंधक ॠषि वत्स, जितेंद्र साहू, योगेश गोखले, अनिता मैडम रुपी सिंह एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे.