ग्रामीण रूट की बसों से पीएमपीएमएल को हो रहा घाटा

विद्यार्थी और नागरिकों की सुविधा हेतु नुकसान के बावजूद बस सेवा जारी रखने का निर्णय

    26-Apr-2023
Total Views |
 
bus
 
 
 
स्वारगेट, 25 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
पीएमपीएमएल के कात्रज डिपो से ग्रामीण क्षेत्र में नए सिरे से शुरू किए गए बस रूट्स से पीएमपी का घाटा हो रहा है. कात्रज डिपो से कात्रज से सारोला, बोपदेवनगर मार्ग से सासवड़, रहाटवड़े, केतकावले, विंजर और वांगणीवाड़ी इन 6 रूट्स पर बस सेवा शुरू की गई है. इनमें से बस रूट नंबर 61 कात्रज से सारोला रूट पर चार राउंड तथा बस रूट नंबर 293 कात्रज से सासवड़ मार्ग से केतकावले रूट का एक राउंड रिस्पांस कम होने से बंद किया गया है. कोरोना कार्यकाल और एसटी बस सेवा बंद होने से इन रूट्स पर शुरू किए गए बस सेवाओं को अच्छा रिस्पांस मिल रहा था. लेकिन उसके बाद तुलना में कम रिस्पांस मिलने का दिखाई दे रहा है. ग्रामीण क्षेत्र में नागरिक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शहर में आते-जाते है. हर रोज यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए उस रूट पर प्रतिदिन या मासिक पास की सेवा भी उपलब्ध कराई गई है. इससे बसों की आवश्यकता बड़े पैमाने पर होने के बावजूद पीएमपी को घाटा सहना पड़ रहा है. प्रति किलोमीटर के अनुसार पीएमपी का औसत इन्कम 45 रुपए तथा प्रति किलोमीटर औसत खर्च 90 रुपए के करीब है. ग्रामीण क्षेत्र के एक भी रूट पर पीएमपी को प्रति किलोमीटर मिलने वाली एक बस रूट की इन्कम 45 रुपए से आगे नहीं गई है.
 
 
बस रूट         मार्ग                                                मार्ग की दूरी        प्रति किमी इन्कम
61            कात्रज से सारोला                                    38 किमी             31.99 रुपए
209          कात्रज से सासवड़ (बोपदेवनगर रूट)      26.80 किमी        38.68 रुपए
292          कात्रज से कोंढणपूर (कल्याण, रहाटवड़े) 29.90 किमी         27.29 रुपए
293          कात्रज से सासवड़ (केतकावले रूट)        52.10 किमी        23.40 रुपए
296          कात्रज से विंजर                                      46.50 किमी        33.85 रुपए
296 ए       कात्रज से वांगणीवाड़ी                             44 किमी             42.39 रुपए
 
 
पीएमपी द्वारा अच्छी सेवा प्रदान
 
ग्रामीण क्षेत्र से संपर्क करने यह बस सेवा महत्वपूर्ण है. विद्यार्थी, कर्मचारी बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र से शहर में आते-जाते हैं. शहर से उन्हें जोड़ने पीएमपी बस सेवा अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसलिए फायदा या नुकसान का विचार किए गए यह बस सेवा शुरू करना महत्वपूर्ण है. इसी तर्ज पर यात्रियों को पीएमपी की ओर से अच्छी सेवा प्रदान की जा रही है. - गोविंद हांडे (डिपो मैनेजर, कात्रज डिपो, पीएमपीएमएल)