पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकता है? जानें

06 May 2023 19:15:28

 
period
 
नई दिल्ली - महिलाओं में लेट पीरियड्स होने के कई कारण हो सकते हैं। बदलती जीवनशैली, तनाव, अनहेल्दी डाइट आदि के कारण पीरियड्स लेट होने की संभावना होती है। पीरियड्स साइकिल समान्य तौर पर 28-35 दिनों का होता है। लेकिन अगर इससे भी ज्यादा लेट पीरियड हो, तो ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें। पीरियड्स लेट होने की ये मुख्य वजहें हो सकती हैं।
 
कभी-कभी कमजोरी के कारण भी देरी से पीरियड होती है.
 
अगर आपको थायराइड की समस्या है, तो इसके कारण पीरियड में देरी हो सकती है.
 
अगर अचानक से वजन बढ़ता है या घटता है, तो इस वजह से पीरियड में देरी हो सकती है.
 
तनाव के कारण शरीर में हॉरमोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे महिलाओं में पीरियड लेट हो सकते हैं.
 
बर्थ कंट्रोल पिल्स के कारण भी पीरियड में देरी हो सकती है.
 
अगर महिलाओं में एनीमिया की समस्या है, तो इस वजह से भी लेट पीरियड हो सकते हैं.
Powered By Sangraha 9.0