बाइबल का मराठी में अनुवाद करने वाले साहित्यकार फादर फ्रांसिस डीब्रिटाे का निधन

    26-Jul-2024
Total Views |
 
 
 

bible 
 
 
मराठी साहित्यकार, पर्यावरणविद् एवं कैथाेलिक पादरी फादर फ्रांसिस डीब्रिटाे का गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के विरार के पास नंदखाल में उनके आवास पर निधन हाे गया. वह 81 वर्ष के थे. वफादर डीब्रिटाे का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम हाेली स्पिरिट चर्च नंदखाल में किया गया. फादर डीब्रिटाे का जन्म नंदखाल के जेलाडी गांव में हुआ था. उन्हें 2013 में प्रतिष्ठित मराठी साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. फादर डीब्रिटाे काे जनवरी 2020 में उस्मानाबाद में आयाेजित 93वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का अध्यक्ष चुना गया, जिसे महाराष्ट्र में सबसे प्रतिष्ठित कैलेंडर कार्यक्रम का सम्मान प्राप्त है. साहित्य के अन्य कार्याें के अलावा, फादर डीब्रिटाे काे हाेली बाइबल-न्यू टेस्टामेंट का मराठी में ‘सुबाेध बाइबल-नवा करार’ शीर्षक से अनुवाद करने के लिए जाना जाता है.इस कार्य काे पूरा करने में उन्हें 13 साल से अधिक का समय लगा था. इसके साथ, फादर डीब्रिटाे ब्रिटिश और 17वीं सदी के मिशनरी पादरी फादर थाॅमस स्टीफेंस (1549-1619) के बाद पवित्र बाइबल का मराठी में अनुवाद करने वाले दूसरे व्यक्ति बन गये.