बाढ़ की स्थिति से निपटने भाजपा के कई मदद केंद्र

27 Jul 2024 14:04:18
 
f
 
पुणे, 26 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति में पुणे के लोगों की मदद के लिए, पुणे शहर भाजपा के कार्यालय सहित शहर के सभी सांसदों और विधायकों के कार्यालय राहत केंद्र के रूप में अगले 8 दिनों के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे, यह जानकारी भाजपा शहराध्यक्ष धीरज घाटे ने दी. उन्होंने नागरिकों से मदद के लिए शहर कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9066515656 या 9928814646 पर संपर्क करने की अपील की. बाढ़ की स्थिति को नियंत्रण में करने के उपाय करने के लिए शहर भाजपा की ओर से ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई. बैठक में केंद्रीय हवाई परिवहन और सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, राज्य के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, सांसद मेधा कुलकण, सभी विधायक, पूर्व नगरसेवक, शहर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष शामिल हुए. घाटे ने कहा, भाजपा के 3 हजार कार्यकर्ता सुबह से ही पूरे शहर में मैदान में हैं और बाढ़ की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए काम कर रहे हैं.
 
बाढ़ के पानी में फंसे नागरिकों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, आवश्यकतानुसार प्राथमिक चिकित्सा, आवास, चाय, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई. बाढ़ के हालात पर विपक्ष ने राजनीति शुरू कर दी है, लेकिन यह राजनीति का समय नहीं है. हमारा ध्यान नागरिकों की मदद करने पर है. चंद्रकांत पाटिल ने कहा, बाढ़ की स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार एनडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि जो भी राहत कार्य संभव हो, वो करें. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना, दवाएं, अनाज, चाय, नाश्ता, भोजन, पीने के पानी के टैंकर, कपड़े, आवास आदि से मदद की जा रही है. शासन स्तर पर सभी निर्णय तत्परता से लिये जायेंगे और अधिकतम सहायता प्रदान की जायेगी.
Powered By Sangraha 9.0