रवींद्र चव्हाण भाजपा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

12 Jan 2025 22:08:16
 
 

chavan 
 
डाेंबिवली के विधायक रवींद्र चव्हाण, जिन्हें मंत्रिमंडल में माैका नहीं दिया गया था, अब उनकाे भाजपा का महाराष्ट्र कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा चयन किए जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में बयान जारी किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले काे मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और उन्हें महत्वपूर्ण राजस्व विभाग साैंपा गया. चव्हाण काे मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया. पिछले कुछ दिनाें से चर्चा थी कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी साैंपी जाएगी. इससे पहले संगठन पर्व के पद की जिम्मेदारी साैंपी गई थी. अब उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष का पद दिया गया है.क्या भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले अभी भी इस पद पर बने रहेंगे या इस्तीफा देंगे? आने वाले दिनाें में इस पर स्पष्टता आ सकती है.
 
Powered By Sangraha 9.0