देवेन्द्र कुमार उपाध्याय दिल्ली HC के नए चीफ जस्टिस बने

15 Jan 2025 22:28:39
 


HC
 
न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय काे मंगलवार काे दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया.उनकी नियुक्ति काे भारत की राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने मंजूरी दी. राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद, न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, मुख्य न्यायाधीश, बाॅम्बे उच्च न्यायालय काे दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित करते हैं और उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालने का निर्देश देते हैं.जस्टिस उपाध्याय बाॅम्बे हाईकाेर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे.
 
उन्हें 29 जुलाई, 2023 काे बाॅम्बे हाईकाेर्ट में नियुक्त किया गया था. 7 जनवरी काे सुप्रीम काेर्ट काॅलेजियम ने उनके तबादले की सिफारिश की थी. मुख्य न्यायाधीश मनमाेहन काे सुप्रीम काेर्ट में पदाेन्नत किए जाने के बाद उन्हें यह पदभार साैंपा गया था. हाल ही में हुए फेरबदल में तेलंगाना हाईकाेर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आलाेक अराधे काे बाॅम्बे हाईकाेर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. उसी दिन शीर्ष अदालत के काॅलेजियम ने उनके तबादले की भी सिफारिश की थी. सरकार ने मंगलवार शाम उनके तबादलाें काे अधिसूचित कर दिया.
 
Powered By Sangraha 9.0