निगड़ी, 27 जनवरी (आ. प्र.) आकुर्ड़ी-निगड़ी श्रवण संघीय युवाचार्य प. पू. महेंद्रऋषिजी म. सा., साधु-साध्वी वृंद सहित आकुर्ड़ी-निगड़ी प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण में पहुंचे. उनके आगमन पर श्री संघ के वेिशस्त मंडल ने संघाध्यक्ष सुभाष ललवाणी के नेतृत्व में भावपूर्ण स्वागत किया. युवाचार्य प. पू. महेंद्रऋषिजी म. सा. के आगमन से पूर्व, श्री संघ के वेिशस्त मंडल ने अंबिका नगर (अहिल्यानगर) जाकर उनसे श्री संघ में पधारने की विनती की. इस दौरान मितभाषी प. पू. हितेंद्रऋषिजी म. सा., तपस्वी प. पू. धवलऋषिजी म. सा. और साध्वी वृंद के भी दर्शन प्राप्त हुए. अपने धर्मसंदेश में युवाचार्य प. पू. महेंद्रऋषिजी म. सा. ने बच्चों को छोटी उम्र से ही धार्मिक संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया. उन्होंने अपने गुरु आचार्य भगवंत प. पू. आनंदऋषिजी म. सा. के साथ बिताए अनुभव साझा किए और आकुर्ड़ी-निगड़ी प्राधिकरण श्री संघ तथा तपगंगोत्री मिराबाई लुणिया के प्रति स्नेह व्यक्त किया. इस समय संघाध्यक्ष सुभाष ललवाणी, उपाध्यक्ष विजय गांधी, पूर्व अध्यक्ष जवाहर मुथा, कोषाध्यक्ष नेनसुख मांडोत, और वेिशस्त मदनलाल कोचर सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से गुरुचरणों में अपनी विनती प्रस्तुत की. तत्पश्चात, महाराष्ट्र प्रवर्तक प. पू. कुंदनऋषिजी म. सा. और आनंद गुरुकुल प्रवर्तक प. पू. आलोकऋषिजी म. सा. के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किए. नवनिर्मित आनंद पोर्श गुरुकुल को सदिच्छा भेंट दी. इसके पहले, शिरूर नगरी में आकुर्डी-निगड़ी का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक चातुर्मास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.