आगम मंदिर कात्रज में दीक्षा महाेत्सव संपन्न

31 Jan 2025 14:26:51

46546
 
कात्रज, 30 जनवरी (आ. प्र.)

पुणे में आगम मंदिर, कात्रज में गिरिविहार संस्था मार्गदर्शक, गुरुकृपापात्र गच्छाधिपति प. पू. आ. देव श्री विजय विज्ञानप्रभसूरेीशरजी महाराज के शुभाशीष से एवं तपस्वी सम्राट प.पू. प्रवर्तक श्री बोधिप्रभविजयजी म.सा. के आज्ञानुवर्तिनी वर्धमान तपोनिधि प. पू. सा. श्री अरिहंतप्रभाश्रीजी म. सा. की निश्रा में कुमारी समता अशोकजी बोहरा (उम्र 24) एवं कुमारी श्वेता सुरेशजी ढेलडिया (उम्र 25) की परमानंदि पुनित प्रव्रज्या यानी जैन दीक्षा का तीन दिवसीय महोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ. 70 से अधिक जैन साधु साध्वी तथा 2000 से अधिक श्रावक श्राविकाओं के बीच 15000 स्क्वे. फीट के रंग मंडप में बड़े ही धूमधाम से दीक्षा का भव्य ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ. मुंबई के प्रसिद्ध एंकर मोंटूभाई, पूना के प्रसिद्ध संवेदक स्नेहिल मेहता, मुंबई के नैतिक मेहता एवं चेन्नई के प्रसिद्ध संगीतकार धीरज निबजिया तथा मुंबई के सुप्रसिद्ध संगीतकार मीत मुथा ने दीक्षा के माहौल में खूब रंग जमाया. महोत्सव के मैनेजमेंट में नारीशक्ति- चेन्नई, श्री शंखेेशर पूनम यात्रा संघ एवं संगीत मंडल, जिनशासन युवा मंडल, सोमवार पेठ जैन संघ समिति, मित्रों तथा रिश्तेदारों ने मदद की.  
 
Powered By Sangraha 9.0