आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराजकाे घोषित किया राजकीय अतिथि

01 Feb 2025 14:38:40
 
bhfdn
 
पुणे, 31 जनवरी (आ. प्र.)

कोल्हापुर के नजदीक नांदणी गांव में पंचकल्याणक के कार्याध्यक्ष सागर संभूशेटे जी ने अवगत किया है कि विधायक राहुल आवाडे, इचलकरंजी जी के विशेष प्रयत्न से प. पू. चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज को महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक महाराष्ट्र प्रवास तक राज्यकीय अतिथि घोषित किया गया है. प. पू. चर्या शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर जी महाराज को कर्नाटक सरकार द्वारा भी 2024 में कर्नाटक प्रवास तक राज्यकीय अतिथि घोषित किया गया था. हेरले, जैनरगुत्ती (कर्नाटक), नांदणी, रुकडी, पंढरपुर, मुंबई, जालना (महाराष्ट्र) आदि पंचकल्याणक पूजा महोत्सव हेतु प. पू जिनसेन भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामीजी, नांदणी के नेतृत्व में वर्तमान में आचार्य विशुद्धसागर महाराज जी और उनके 32 शिष्यों के संघ को उत्तर से दक्षिण नांदणी चौमासा 2024, नांदणी पंचकल्याणक 2025 एवं धर्म प्रभावना हेतु लाये थे. आगामी भव्य पंचकल्याणक महोत्सव आढीव पंढरपुर (महाराष्ट्र) में 1 फरवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक है. 28 फरवरी 2025 से 5 मार्च 2025 तक शिरसाड मुंबई पंचकल्याणक संपन्न होगा. उसके उपरांत जालना पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन हुआ है.
 
Powered By Sangraha 9.0