छत्रपति शिवाजी महाराज कुशल राजनीतिज्ञ और आदर्श राजा थे

20 Feb 2025 13:57:40
 
gfnghn
 
पिंपरी, 19 फरवरी (आ. प्र.)

कमिश्नर शेखर सिंह ने कहा कि हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ और युद्धनीति के महारथी ही नहीं, बल्कि वे दुनिया के एक आदर्श राजा भी थे, जिन्होंने सभी के साथ समान व्यवहार किया और न्याय किया. उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके महान कार्यों और युद्ध कौशल का अध्ययन दुनिया भर के इतिहास विशेषज्ञों और विद्वानों द्वारा किया जाता है. समारोह की शुरुआत निगड़ी के भक्ति -शक्ति चौक पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर आयुक्त एवं प्रशासक शेखर सिंह द्वारा माल्यार्पण कर की गई. आयुक्त शेखर सिंह उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करते हुए बोल रहे थे. इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका सदस्य मारुति भापकर, सचिन चिखले, क्षेत्रीय अधिकारी शीतल वाकडे, मुख्य अभियंता प्रमोद ओंबासे, जनसंपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता नितिन देशमुख, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन बोराडे, सागर तापकीर आदि उपस्थित थे. उसके बाद अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले पाटिल ने पिंपरी- चिंचवड़ महानगरपालिका के मुख्य प्रशासकीय भवन तथा शहर के पिंपरी वाघेरे, रहाटणी चौक, एच.ए. कॉलोनी पिंपरी, कासारवाड़ी, फुगेवाड़ी, दापोड़ी, लांडेवाड़ी चौक भोसरी में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मानवंदना दी. इस कार्यक्रम में एच.ए. कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक, पूर्व मनपा सदस्य सुलक्षणा धर तथा कार्यकारी अभियंता सतीश वाघमारे उपस्थित थे, जबकि दापोड़ी तथा फ ुगेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मनपा सदस्य संजय काटे, स्वाति उर्फ माई काटे अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
 
Powered By Sangraha 9.0