चिखली में 3.39 हेक्टर भूमि पर बनेगा पुलिस आयुक्तालय

07 Feb 2025 11:11:59
 
aaa
 
  
 
पिंपरी, 6 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
 
पिंपरी-चिंचवड़ शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की पर्यावरण अनुकूल इमारत का भूमि पूजन गुरुवार (6 फरवरी) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों संपन्न हुआ. इस अवसर पर भाजपा नेता और भोसरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश लांडगे ने कहा कि भाजपा ने सुरक्षित और अपराध मुक्त पिंपरी चिंचवड़ शहर का अपना वादा पूरा किया है. अब पिंपरी-चिंचवड़ शहर को अत्याधुनिक पुलिस आयुक्तालय मिलने जा रहा है. यह आयुक्तालय चिखली में 3.39 हेक्टर भूमि पर 180.62 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. भाजपा नेता और भोसरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश लांडगे ने पिछले दस वर्षों में शहर की सुरक्षा और अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए है. भाजपा ने इस शहर के लिए अलग पुलिस आयुक्तालय की मांग बार-बार उठाई. 2015 में भाजपा के माध्यम से स्वतंत्र पुलिस आयुक्तालय की मांग को गति मिली. अब शहर के लिए एक अलग, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल पुलिस आयुक्तालय स्थापित किया जा रहा है
 
 
 शहर की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम
 
आज का दिन पिंपरी चिंचवड़शहर के लिए बेहद खास है. शहर में आधुनिक पुलिस आयुक्तालय का निर्माण नागरिकों की सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके अलावा, देहू रोड पुलिस स्टेशन में वारकरियों के लिए 11 करोड़ रुपये की लागत से विश्राम गृह बनाया जाएगा. म्हालुंगे में 20 गुंठा भूमि पर 18.66 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक पुलिस संकुल का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना के लिए चाकण औद्योगिक संघ के सीएसआर फंड से धनराशि प्राप्त हुए.
- विनयकुमार चौबे, पुलिस कमिश्नर, पिंपरी-चिंचवड़
Powered By Sangraha 9.0